[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, नए आवेदकों को देने होंगे 1500 रुपये तक ज्यादा, जानिए नई फीस

बिहार में 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, नए आवेदकों को देने होंगे 1500 रुपये तक ज्यादा, जानिए नई फीस

0
बिहार में 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, नए आवेदकों को देने होंगे 1500 रुपये तक ज्यादा, जानिए नई फीस
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Passport Fee Hike: (पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट)

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवाओं की नई शुल्क संरचना लागू कर दी है. इसके तहत सामान्य और तत्काल (तत्काल) दोनों श्रेणियों की फीस बढ़ा दी गई है. हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें नई दर से अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी.

36 और 60 पेज वाले पासपोर्ट की नई फीस

नई व्यवस्था के अनुसार, 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है. वहीं, इसी श्रेणी के तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये देने होंगे. 60 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है. वहीं, तत्काल सेवा के लिए अब 6,000 रुपये शुल्क देना होगा.

बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर

नई शुल्क वृद्धि का सबसे ज्यादा असर बिहार के आवेदकों पर पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि राज्य में 80 फीसदी से अधिक लोग 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं. कम शुल्क और सीमित विदेश यात्रा की जरूरत के कारण यही पासपोर्ट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

लगातार बढ़ रहे हैं आवेदन

बिहार में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले वर्ष करीब 4.51 लाख लोगों ने आवेदन किया था. इस साल यह संख्या 5 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है.

खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट का री-इश्यू भी महंगा

खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के री-इश्यू की फीस भी बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी में 5,000 रुपये और तत्काल सेवा में 7,500 रुपये देने होंगे. वहीं, 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी में 6,000 रुपये और तत्काल सेवा में 8,500 रुपये शुल्क तय किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों और बुजुर्गों को राहत

सरकार ने 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह 10 प्रतिशत शुल्क छूट देने का फैसला बरकरार रखा है.

PCC और सरेंडर सर्टिफिकेट भी महंगे

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और सरेंडर सर्टिफिकेट की फीस भी बढ़ा दी गई है. अब इन दोनों सेवाओं के लिए 750 रुपये का शुल्क देना होगा.

Also Read: पापा ने कहा था, इतने बड़े सपने मत देखो, बिहार के छोटे से गांव की बेटी ने महज 21 साल की उम्र में अधिकारी बन दिखाया, पढ़िए पूरी कहानी

Previous article बंगाल में NIA की कार्रवाई, पूर्व तृणमूल सांसद के पति शाकिर अली गिरफ्तार
Next article मैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel