[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में NIA की कार्रवाई, पूर्व तृणमूल सांसद के पति शाकिर अली गिरफ्तार

बंगाल में NIA की कार्रवाई, पूर्व तृणमूल सांसद के पति शाकिर अली गिरफ्तार

0
बंगाल में NIA की कार्रवाई, पूर्व तृणमूल सांसद के पति शाकिर अली गिरफ्तार
पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार अपने पति के साथ

कोलकाता/हुगली से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

NIA Action : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति और हुगली के रिसड़ा क्षेत्र के पार्षद शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी 2023 में रामनवमी के दौरान रिसड़ा में हुए सांप्रदायिक तनाव से जुड़े मामले में की गई है, जिसकी जांच अब एनआईए कर रही है.

कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी भीड़

सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम मंगलवार सुबह भारी सुरक्षा बल के साथ चार वाहनों में सीआरपीएफ जवानों को लेकर रिसड़ा स्थित शाकिर अली के आवास पर पहुंची. वह उस समय घर पर ही मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गयी और कुछ ही देर में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गयी. शाकिर अली हुगली जिले के रिसड़ा के 4 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि 2023 के दंगों के दौरान हुई हिंसा और उकसावे की घटनाओं के संबंध में उनसे पूछताछ की आवश्यकता थी, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है.

एनआइए कर रहा मामले की जांच

गौरतलब है कि रामनवमी के दौरान रिसड़ा में हुए तनाव के मामले में पहले स्थानीय स्तर पर जांच हुई थी, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गयी थी. इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं ने जहां आरोप लगाया कि हिंसा के पीछे उकसावे की भूमिका रही, वहीं विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहा है.
इसी बीच, मंगलवार को ही एक अन्य मामले में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक और स्थानीय नेता सुदर्शन बार की गिरफ्तारी हुई है.

एक पंचायत सदस्य भी गिरप्तार

श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने पार्टी से जुड़े एक पंचायत सदस्य को गंभीर आरोपों के तहत गिरप्तार किया है. जो श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और चंपदानी से तृणमूल के पूर्व विधायक अरिंदम गुइन के करीबी सहयोगी है. आरोपों में मारपीट, जबरन जमीन कब्जा, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता शामिल है. फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुदर्शन पर हैं कई गंभीर आरोप

उधर, चंपदानी से भाजपा विधायक दिलीप सिंह ने आरोप लगाया है कि सुदर्शन पर कई आरोप हैं, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, जबरदस्ती जमीन हड़पना, पंचायत में भ्रष्टाचार और दिल्ली रोड के पास एक फैक्टरी के निर्माण से जुड़ा रंगदारी का मामला शामिल है. उस पर सबसे गंभीर आरोप पार्टी ऑफिस में एक महिला के साथ रेप का है. गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Also Read: फंड विवाद में तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट को हाईकोर्ट में झटका, त्वरित सुनवाई की मांग खारिज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel