[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood मैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट

मैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट

0
मैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट
दीया मिर्जा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Dia Mirza slapped Akshaye Khanna: नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का का ट्रेलर सोमवार (29 जून) को मुंबई में लॉन्च किया गया. इस मौके पर सनी देओल, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा मौजूद रहे. हालांकि फिल्म के अहम कलाकार अक्षय खन्ना इस इवेंट में शामिल नहीं हुए. ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीया मिर्जा ने खुलासा किया कि फिल्म में उन्होंने अक्षय को थप्पड़ मारा है और इस बात को लेकर वह काफी डरी हुई थी.

दीया मिर्जा ने कहा- अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने के बाद डर लग रहा था

मीडिया से बातचीत के दौरान दीया मिर्जा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पहले आप लोग मुझे बताइए कि अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने के बाद मैं किसी बड़ी मुसीबत में तो नहीं फंसने वाली? मुझे बहुत डर लग रहा है. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.” इसके बाद वह हंसते हुए बोली, “मैं सच में डरी हुई हूं. ऊपर से उस सीन को ट्रेलर में भी डाल दिया गया है.”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- वह पहला सीन था जो दीया ने अक्षय के साथ शूट किया

इस दौरान डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया, “दीया ने फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ जो पहला सीन शूट किया था. वही थप्पड़ वाला सीन था.” इस पर दिया ने भी हामी भरते हुए कहा, “इस फिल्म के लिए मैंने सबसे पहला सीन अक्षय खन्ना के साथ ही शूट किया था.”

सनी देओल ने ऐसे किया दीया मिर्जा का बचाव

जब दीया लगातार अपनी घबराहट की बात कर रही थीं, तब सनी देओल ने मजेदार अंदाज में उनका साथ दिया. सनी ने कहा, “तुम इतनी चिंता क्यों कर रही हो? फिल्म में तुम मेरी पत्नी का किरदार निभा रही हो.” सनी का जवाब सुनकर दीया ने कहा, “मैं इसी लाइन का इंतजार कर रही थी.”

कब होगी ‘इक्का’ रिलीज?

फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. यह सनी देओल की पहली स्ट्रीमिंग फिल्म भी है.

यह भी पढ़ें– करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

Previous article बिहार में 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, नए आवेदकों को देने होंगे 1500 रुपये तक ज्यादा, जानिए नई फीस
Next article Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel