[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मीठापुर-न्यू बाइपास फ्लाइओवर जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगा चालू, पटनावासियों को जाम से मिलेगी राहत

मीठापुर-न्यू बाइपास फ्लाइओवर जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगा चालू, पटनावासियों को जाम से मिलेगी राहत

0
मीठापुर-न्यू बाइपास फ्लाइओवर जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगा चालू, पटनावासियों को जाम से मिलेगी राहत
मीठापुर फ्लाइओवर की तस्वीर

पटना से प्रमोद झा की रिपोर्ट
Mithapur Flyover Update : मीठापुर फ्लाइओवर से न्यू बाइपास की ओर जाने वाले लोगों को अगले माह के दूसरे सप्ताह से बड़ी राहत मिलने वाली है. करबिगहिया गोलंबर के पास बनाए जा रहे फ्लाइओवर रैंप पर आवागमन शुरू होने की तैयारी अंतिम चरण में है. रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है. पहले सप्ताह में फिनिशिंग पूरी होने के बाद उद्घाटन की तैयारी की जाएगी. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

उत्तर दिशा का रैंप तैयार, अगले माह से होगा चालू

मीठापुर फ्लाइओवर को न्यू बाइपास की ओर जाने वाले पहले से तैयार फ्लाइओवर से जोड़ने के लिए सड़क के दोनों ओर दो रैंप बनाए जा रहे हैं. सड़क के उत्तर दिशा वाले रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अब अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद अगले माह के दूसरे सप्ताह से इस रैंप पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

करबिगहिया गोलंबर पर जाम से मिलेगी राहत

नए रैंप के चालू होने के बाद मीठापुर फ्लाइओवर से सीधे न्यू बाइपास की ओर जाना आसान हो जाएगा. इससे करबिगहिया गोलंबर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी काफी कमी आने की उम्मीद है. रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

दक्षिण दिशा का रैंप अगस्त तक होगा तैयार

करबिगहिया गोलंबर के दक्षिण दिशा में बन रहे दूसरे रैंप पर अभी दो स्पैन में गर्डर चढ़ाने का कार्य शेष है. बिजली विभाग की बाउंड्री हटने के बाद यह कार्य पूरा किया जाएगा. विभाग का लक्ष्य अगस्त तक इस रैंप का निर्माण पूरा करना है. इसके तैयार होने के बाद न्यू बाइपास से मीठापुर फ्लाइओवर की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

Previous article कस्तूरबा स्कूल खरौंधी प्रकरण : 5 दोषी कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद बीईईओ और बीपीओ का वेतन बंद
Next article केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड, जांच में हर दिन हो रहे नए खुलासे
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel