[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड कस्तूरबा स्कूल खरौंधी प्रकरण : 5 दोषी कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद बीईईओ और बीपीओ का वेतन बंद

कस्तूरबा स्कूल खरौंधी प्रकरण : 5 दोषी कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद बीईईओ और बीपीओ का वेतन बंद

0
कस्तूरबा स्कूल खरौंधी प्रकरण : 5 दोषी कर्मियों की बर्खास्तगी के बाद बीईईओ और बीपीओ का वेतन बंद
मामले की जानकारी लेते गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा

Garhwa News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी में पिछले 26 जून की रात अचानक 77 छात्राओं के अचानक बीमार होने के मामले में जिला प्रशासन ने बेहद कड़ा और निर्णायक कदम उठाया है. घटना के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर हुई त्वरित जांच के बाद सोमवार को पांचों दोषी संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति का आधिकारिक पत्र निर्गत कर दिया गया है. उपायुक्त ने छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए यह दंडात्मक कार्रवाई की है, जिससे पूरे शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है.

बीईईओ और बीपीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जिन पांच संविदाकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त किया गया है, उनमें वॉर्डन-सह-शिक्षिका लक्ष्मी देवी, पूर्णकालिक सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अलका तिवारी, पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका कोमल कुमारी, लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनम रानी और पूर्णकालिक रसोइया कमला देवी शामिल हैं. इसके अलावा कर्तव्यहीनता के दायरे में आये प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, खरौंधी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी खरौंधी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब आने तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है.

हैंडपंप पर ताला जड़ कर चली गई थी रसोइया

अनुमंउल पदाधिकारी (श्री बंशीधर नगर) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की संयुक्त जांच रिपोर्ट में विद्यालय की व्यवस्था को लेकर बेहद चौंकाने वाले और शर्मनाक तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि घटना के वक्त विद्यालय की वॉर्डन लक्ष्मी देवी बिना किसी सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराए मनमाने तरीके से स्कूल से गायब थीं. वहीं, हद दर्जे की संवेदनहीनता दिखाते हुए विद्यालय की रसोइया कमला देवी ने परिसर के चापानल (हैंडपंप) में ताला जड़ रखा था. पानी जैसी मूलभूत सुविधा पर ताला बंद होने और जिम्मेदारों की मौके से गैरमौजूदगी के कारण ही यह पूरी अव्यवस्था फैली और इतनी बड़ी संख्या में छात्राएं बीमार हुईं.

कर्मियों पर गिरी गाज, मिला बर्खास्तगी का लेटर

घटना की अगली सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था. इस तय समयावधि में केवल लेखापाल सोनम रानी का जवाब प्राप्त हुआ, जो बेहद असंतोषजनक था, जबकि बाकी शिक्षिकाओं और कर्मियों ने तय समय में कोई जवाब ही प्रस्तुत नहीं किया. इसे घोर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए डीसी ने सोमवार को उनकी संविदा समाप्त करने का अंतिम आदेश जारी कर दिया.

77 छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित

इधर प्रशासनिक स्तर पर राहत की बात यह है कि भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में त्वरित उपचार के बाद सभी 77 छात्राएं अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं. डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस कार्रवाई की वजह से विद्यालय की छात्राओं की पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए. वहां तुरंत वैकल्पिक शिक्षकों और रसोइया की व्यवस्था कर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित कराया जा रहा है. डीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के मानकों से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों या कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Garhwa: दिल दहला देने वाला हादसा, ढाई साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Garhwa: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बीमार छात्राओं से मिले डीसी, सभी की स्थिति सामान्य

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel