[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, साइबर थाने में केस दर्ज

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, साइबर थाने में केस दर्ज

0
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, साइबर थाने में केस दर्ज
मुख्यमंत्री की फाइल फोटो

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
cm threat viral video : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है. वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देता दिखाई दे रहा है.

साइबर थाना पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आने के बाद सब इंस्पेक्टर संभव शर्मा के बयान पर संबंधित सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हुआ वीडियो

प्राथमिकी में कहा गया है कि वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट किया गया था. वीडियो में आरोपी मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है और उसके हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु दिखाई दे रही है. साथ ही मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की सामग्री से मुख्यमंत्री की गरिमा प्रभावित होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

आईडी संचालक की पहचान में जुटी पुलिस

साइबर थाना पुलिस संबंधित सोशल मीडिया आईडी संचालक की पहचान करने में जुटी है. इंस्टाग्राम और एक्स से संबंधित अकाउंट की विस्तृत जानकारी मांगी गई है, ताकि वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. साइबर थाने के डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

Previous article बिहार के इस IAS ने किया कमाल, 10 बार हो चुके हैं फेल, अब वेट लॉस ने सभी को चौंकाया
Next article भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel