[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज

भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज

0
भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज
BYD eMAX 7 Comfort Variant (Photo: bydautoindia.com)

BYD India ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV BYD eMAX 7 का नया Comfort वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. यह इस कार का नया और पहले से ज्यादा किफायती मॉडल है. हाल ही में कंपनी ने अपनी कुछ इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में भी बदलाव किया था. ऐसे में अब जो लोग BYD eMAX 7 खरीदना चाहते हैं, उनके पास कम कीमत में एक नया ऑप्शन उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट में क्या खास देखने को मिलता है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

अब बात करते हैं BYD eMAX 7 के नए Comfort वेरिएंट की. कंपनी ने इसमें बड़ा अपग्रेड देते हुए 71.8kWh का बैटरी पैक दिया है, जो पहले सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. इसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक MPV अब एक बार फुल चार्ज होने पर MIDC के मुताबिक 485 km तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 161bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, 115kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है. 

कीमत

कस्टमर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए BYD ने नई eMAX 7 Comfort को दो सीटिंग ऑप्शन में लॉन्च किया है. अगर आप ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्टेबल केबिन चाहते हैं, तो इसका 6-सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 27.90 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 28.30 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS भारत में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इसमें प्रीमियम फील देने वाली सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री, 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा, पावर-एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, ऑल-LED लाइटिंग, की-लेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और डायनेमिक रियर टर्न इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स इसे और भी मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं.

सेफ्टी और हार्डवेयर

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, TPMS, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें आगे McPherson Strut और पीछे Multi-Link सस्पेंशन सेटअप मिलता है. वहीं वेंटिलेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील्स इसकी ड्राइविंग को और भी सेफ बनाते हैं. फ्रंट-व्हील ड्राइव और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर की सड़कों के साथ-साथ खराब रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के लिए टाटा मोटर्स ले कर आई Sierra EV Sanctuary Edition, मिलेंगे एडवेंचर-रेडी फीचर्स

Previous article सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, साइबर थाने में केस दर्ज
Next article अलीनगर डिग्री कॉलेज में नामांकन जारी, छात्राओं ने दिखाई सबसे अधिक रुचि
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel