[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story बिहार के इस IAS ने किया कमाल, 10 बार हो चुके हैं फेल, अब वेट लॉस ने सभी को चौंकाया

बिहार के इस IAS ने किया कमाल, 10 बार हो चुके हैं फेल, अब वेट लॉस ने सभी को चौंकाया

0
बिहार के इस IAS ने किया कमाल, 10 बार हो चुके हैं फेल, अब वेट लॉस ने सभी को चौंकाया
IAS अवनीश शरण (PC-इंस्टाग्राम)

IAS Awanish Sharan: 45 की उम्र में हेल्थ और अपनी बॉडी के प्रति जुनून से IAS अवनीश शरण ने सभी को चौंक दिया. दिलचस्प बात ये है कि अपने काम के साथ-साथ वे खानपान और वेट लॉस पर भी ध्यान देते हैं. समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आम लोगों को भी इस वेट लॉस जर्नी का पार्ट बनाया है.

IAS ने एक साल में किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

अवनीश शरण न कोई बहाना बनाया, न लापरवाही की. बस हर दिन एक रूटीन फॉलो किया. अपने खानपान और एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखा. उन्होंने 2025 से वेट लॉस की ये जर्नी शुरू की और बस एक साल के कम समय में करीब 30 परसेंट बॉडी फैट कम कर लिया.

Ias Awanish Sharan (Pc-इंस्टाग्राम)
IAS अवनीश शरण (PC-इंस्टाग्राम)

सितंबर 2025 से मई 2026 के बीच उनका कुल कोलेस्ट्रॉल 278 से घटकर 158 हो गया. एलडीएल 205.2 से 83 पर पहुंच गया, जबकि अच्छा कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल 51 से बढ़कर 62.8 हो गया. वहीं ट्राइग्लिसराइड्स 109 से घटकर 61.9 रह गए.

39 साल की उम्र से हेल्थ पर ध्यान देना शुरू किया

ऐसा नही है कि इस अधिकारी ने केवल एक साल में अपने वजन को इतना कंट्रोल किया है बल्कि उनकी जर्नी 39 की उम्र में साल 2020 में शुरू हुई थी. छोटे और सिंपल गोल के साथ उन्होंने इस सफर की शुरुआत की थी. लेकिन वे डेली हेल्दी रूटीन फॉलो नहीं कर पाते थे. घर और काम के बीच वे अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे.

2024 में हुई सर्जरी के कारण लेना पड़ा ट्रेनिंग से ब्रेक

अवनीश ने डेली ट्रेनिंग और एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल किया. हालांकि, 2024 में एक सर्जरी के कारण उन्हें ट्रेनिंग से ब्रेक लिया. लेकिन जून 2025 में एक फ्रेश स्टार्ट किया.

बेटी के जन्मदिन से पहले पतले होने का लक्ष्य

IAS ने 27 जून को अपनी बेटी के जन्मदिन से पहले पतले होने और सही पोस्चर में आने का लक्ष्य तय किया. उन्होंने 1 जनवरी 2206 को ये लक्ष्य तय किया था. उनकी पत्नी ने उन्हें इस सफर में बहुत मदद की. वे हमेशा कोशिश करती थीं कि अवनीश टाइम से अपना एक्सरसाइज कर लें और उनका डाइट फॉलो करें.

IAS का मैसेज, सबसे जरूरी है स्वास्थ्य

पब्लिक सर्विस में होकर भी अवनीश ने जिस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन कर दिखाया, उसने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है. उनका क्लियर मैसेज है कि चाहे जॉब कितनी भी डिमांडिंग हो, आप अपने सेहत से समझौता न करें.

Ias अवनीश शरण स्कूल के पास की तस्वीर (Pc-इंस्टाग्राम)
IAS अवनीश शरण स्कूल के पास की तस्वीर (PC-इंस्टाग्राम)

10 बार हो चुके हैं फेल, फिर भी नहीं हुए निराश

अवनीश शरण बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई बिहार से हुई है. उन्होंने लाइफ में कई असफलताएं देखी हैं. लेकिन हमेशा से मेहनत करने के लिए जाने जाते हैं. बोर्ड परीक्षा में उन्हें सिर्फ 44 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे. इसके बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत मार्क्स से पास हुए थे. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. हमेशा खुद पर मेहनत करते रहे. UPSC में सफलता पाने से पहले करीब 10 बार फेल हो चुके थे.

यह भी पढ़ें- सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल

Previous article मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी
Next article सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला वीडियो वायरल, साइबर थाने में केस दर्ज
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel