[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रिशु श्री केस की मॉनिटरिंग कर रहे IPS पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

रिशु श्री केस की मॉनिटरिंग कर रहे IPS पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

0
रिशु श्री केस की मॉनिटरिंग कर रहे IPS पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
आईपीएस पंकज दराद की फाइल फोटो

Bihar IPS Transfer List: बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. जुलाई की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई वरिष्ठ और युवा आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. सरकार का कहना है कि बदलते अपराध के स्वरूप और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

नई अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इस तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा पंकज दराद की हो रही है. उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, SVU का अतिरिक्त प्रभार था. रिशु श्री मामले की वही मॉनिटरिंग कर रहे थे. इसी बीच उनका ट्रांसफर कर दिया गया है.

इन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से हटाकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक बनाया गया है.
  • 1994 बैच के निर्मल कुमार आजाद अपने मौजूदा पद के साथ अब पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
  • 1995 बैच के पंकज कुमार दाराद को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) तथा अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक विंग में भी बदलाव

  • 1996 बैच के सुधांशु कुमार अब अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के पद पर कार्य करेंगे. उनके पास विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
  • 1998 बैच के अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से हटाकर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.
  • वहीं कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है. उनके पास अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

IG स्तर पर भी कई बदलाव

  • 2003 बैच के राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से हटाकर एससीआरबी (SCRB) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.
  • 2006 बैच के पंकज कुमार राज अब पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) के पद पर कार्य करेंगे.
  • इसी बैच की एस. प्रेमलथा को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

युवा अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरीमा को कहलगांव (भागलपुर) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है.
  • 2022 बैच के शिवम धाकड़ को दानापुर से मधुबनी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP Rural) नियुक्त किया गया है.
  • 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा को मसौढ़ी से पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है.

अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की तैयारी

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी. बदलते अपराध के तरीकों से निपटने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर पुलिसिंग व्यवस्था में देखने को मिल सकता है.

Also Read: बिहार में 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अधिकारी को किस जिले में मिली नई जिम्मेदारी

Previous article बदल रहा है जॉब मार्केट, इन 10 नौकरियों की रहेगी डिमांड
Next article पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel