Top 10 Demanding Jobs: पहले जहां कुछ चुनिंदा प्रोफेशन ही सबसे ज्यादा पॉपुलर माने जाते थे, वहीं अब टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और डिजिटल दुनिया ने कई नए करियर ऑप्शन खोल दिए हैं. अगर आप 2026 में ऐसा करियर चुनना चाहते हैं, जिसकी डिमांड आने वाले साल में भी बनी रहे, तो इन नौकरियों (Top 10 Demanding Jobs) पर जरूर नजर डालें.
बेंगलुरू के रहने वाले Business & Impact Enthusiast शेख शाहजहां ने दो हफ्ता पहले एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि साल 2026 में कौन कौन से स्किल्स और जॉब्स डिमांड में रहने वाले हैं. शेख शाहजहां के पोस्ट नीचे देख सकते हैं.
Top 10 Demanding Jobs:

1. AI और मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज अब लगभग हर सेक्टर में हो रहा है. ऐसे में AI और मशीन लर्निंग एक्सपर्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस फील्ड में काम करने वालों को अच्छे पैकेज के साथ तेजी से ग्रोथ के अवसर भी मिल रहे हैं.
2. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर हमलों के बढ़ते मामलों के कारण कंपनियां अपने डेटा की सुरक्षा पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रही हैं. यही वजह है कि साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स (Top 10 Demanding Jobs) की जरूरत लगातार बढ़ रही है.
3. डेटा एनालिस्ट
आज हर कंपनी डेटा के आधार पर फैसले ले रही है. ऐसे में Data Analyst की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है. अगर आपको डेटा समझना और उससे निष्कर्ष निकालना पसंद है, तो यह करियर आपके लिए अच्छा हो सकता है.

4. क्लाउड इंजीनियर
कई कंपनियां अपना काम क्लाउड प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर रही हैं. क्लाउड इंजीनियर इन सिस्टम्स को मैनेज करने और सेफ रखने का काम करते हैं. आने वाले समय में इस प्रोफाइल की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है.
5. डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट
ऑनलाइन बिजनेस बढ़ने के साथ डिजिटल मार्केटिंग की जरूरत भी बढ़ी है. SEO, सोशल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट की डिटेल्स रखने वाले प्रोफेशनल्स को अच्छी नौकरी के मौके मिल रहे हैं.

6. UI/UX डिजाइनर
किसी भी ऐप या वेबसाइट को यूजर के लिए आसान और आकर्षक बनाना UI/UX Designer का काम होता है. स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी कंपनियां तक इस प्रोफाइल के लिए लगातार भर्ती कर रही हैं.
7. रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नीशियन
सोलर और विंड एनर्जी जैसे ग्रीन एनर्जी सेक्टर में तेजी से निवेश बढ़ रहा है. इसके चलते Renewable Energy Technician की मांग भी लगातार बढ़ रही है.

8. हेल्थकेयर डेटा स्पेशलिस्ट
हेल्थ सेक्टर में डिजिटल रिकॉर्ड और डेटा मैनेजमेंट का यूज तेजी से बढ़ा है. ऐसे में हेल्थकेयर डेटा स्पेशलिस्ट अस्पतालों और हेल्थ कंपनियों के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं.
9. रोबोटिक्स टेक्नीशियन
मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और वेयरहाउस जैसे सेक्टर में रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है. Robotics Technician इन मशीनों की इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और ऑपरेशन का काम संभालते हैं.

10. सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट (Top 10 Demanding Jobs)
आज कई कंपनियां पर्यावरण के अनुकूल काम करने पर जोर दे रही हैं. सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट कंपनियों को ऐसे तरीके सुझाते हैं, जिनसे वे पर्यावरण पर कम असर डालते हुए बेहतर काम कर सकें.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कैसे बनें सब इंस्पेक्टर, देखें उम्र योग्यता और सैलरी
