Neha Dhupia Slams Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह पैपराजी की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि ये बैक शॉट वाला क्या ट्रेंड चल रहा है. नेहा ने सवाल उठाया कि बार-बार मना करने के बावजूद कुछ पैपराजी एक्ट्रेसेस के पीछे से वीडियो शूट करते हैं, जो तुरंत बंद होना चाहिए.
Why Neha Dhupia Angry At paparazzi: पैपराजी पर क्यों भड़की नेहा धूपिया
वीडियो में पैपराजी पर नाराजगी जताते हुए नेहा धूपिया कहती हैं, “ये पीछे से वीडियो कौन बनाता है? कौन करता है ये? प्लीज इसे बंद करो.” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ मेरा नहीं, किसी भी एक्ट्रेस का पीछे से वीडियो मत बनाया करो. हम लोग बार-बार यही बात कहते-कहते थक चुके हैं. कभी बैग, कभी बुक या कभी पीछे चलते हुए खुद को छिपाना पड़ता है. अब ये सब बंद होना चाहिए. हम हमेशा आप लोगों से इज्जत से बात करते हैं, इसलिए आप भी हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.”
Actress Neha Dhupia strongly scolded the paparazzi for taking back shots from behind.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 30, 2026
She said, "These paparazzi have become disrespectful. All they do is take back shots from behind. We're tired of telling them again and again – this needs to stop completely."
Recently, Neha… pic.twitter.com/uEgE2c3ikV
ये स्टार भी जता चुके हैं आपत्ति
सिर्फ नेहा ही नही, इससे पहले जाह्नवी कपूर और अरबाज खान ने भी इसी तरह की घटनाओं को लेकर पैपराजी को सुनाया था. उन्होंने कहा था कि हमारी प्राइवेसी को ऐसे पब्लिक ना करें. सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंची थी. बाहर निकलते ही वह काफी नाराज नजर आईं. इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह फोटोग्राफरों को सख्ती से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहती हैं. उन्होंने कहा, “बस, दोस्तों, धन्यवाद.. शुभ रात्रि.”
Neha Dhupia is hosting Double Date: नेहा धूपिया इस शो के कर रही हैं होस्ट
नेहा धूपिया की शादी अभिनेता अंगद बेदी से हुई है. इस जोड़े ने नवंबर 2018 में अपनी बेटी मेहर का स्वागत किया और बाद में 2021 में अपने बेटे गुरिक के माता-पिता बने. फिलहाल पति-पत्नी चैट शो ‘डबल डेट’ को होस्ट कर रहे हैं. इसमें करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रिया चक्रवर्ती जैसे सेलेब्स आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें- नेहा धूपिया का छलका दर्द, बोलीं- मेरी स्माइल को बताया गया था खराब
यह भी पढ़ें- The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह
