[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

0
पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
कहीं बारिश, कहीं काले बादल और तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

Patna Weather Update: पटना में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. तेज आंधी के साथ हुई बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया. सुबह से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली. पटना के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. पटना सिटी, कंकड़बाग, अशोक राज पथ और बोरिंग रोड की ओर लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली. वहीं अटल पथ की ओर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई.

आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला. बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लोग घरों की बालकनी और छतों से बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं सड़कों पर भी गर्मी से राहत मिलने के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी.

Whatsapp Image 2026 07 01 At 1.13.31 Pm
आसमान में छाए काले बादल

इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग ने दरभंगा, गोपालगंज, समस्तीपुर सहित उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 15 जुलाई के बाद (Patna Weather Update) मॉनसूनी सिस्टम मजबूत होने पर उत्तर से दक्षिण बिहार तक झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट द है.

खेती पर दिखने लगा बारिश की कमी का असर

पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की रोपाई लगातार प्रभावित हो रही है. लंबी अवधि वाली धान की खेती मुश्किल में पड़ गई है. खरीफ मक्का की बुआई और शुरुआती (Patna Weather Update) बढ़वार के लिए जरूरी नमी नहीं मिल रही है. उड़द और मूंग की फसल का अंकुरण प्रभावित हुआ है. तिल की खेती का रकबा घटने की आशंका है, जबकि भिंडी, लौकी, करेला, खीरा, मिर्च और टमाटर जैसी खरीफ सब्जियों के उत्पादन पर भी संकट मंडरा रहा है.

Whatsapp Image 2026 07 01 At 8.18.40 Am
पटना शहर का पूर्वानुमान

Patna Weather Update: क्या है मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि किसान मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और बारिश की स्थिति को देखते हुए खेती की रणनीति बनाएं. यदि 15 जुलाई के बाद अनुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है, तो खेती और जल स्रोतों को बड़ी राहत मिल सकती है.

ALSO READ: महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे से पहले घर पहुंची पुलिस…परीक्षा माफिया फरार, पत्नी गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel