[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 दिसंबर तक इतने डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 दिसंबर तक इतने डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट

0
Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 दिसंबर तक इतने डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट
बिहार के लिये मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का तापमान आने वाले दिनों में और भी लुढ़कने वाला है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को कनकनी वाली ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग की माने तो, आज से 20 दिसंबर तक तापमान लगातार गिरता ही जायेगा. इस दौरान पटना में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जायेगा.

बिहार में दिख सकता है पछुआ हवा का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना के अलावा अन्य जिलों और खासकर पहाड़ी इलाके वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है. इसके साथ ही पछुआ हवाओं का असर भी देखने के लिये मिल सकता है. पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बढ़ सकती है. साथ ही पूर्वानुमान जताया गया कि तीसरे हफ्ते में लोगों को कड़ाके वाली ठंड का एहसास हो सकता है.

इस वजह से बढ़ सकती है ठंड

बिहार में ठंड का तापमान गिरने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से यह वजह बताई गई है कि पश्चिमी हिमालय इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसी का असर राज्य के जिलों में 17 दिसंबर के बाद दिख सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी. फिलहाल, बिहार के अलग-अलग जिलों में सुबह और शाम के वक्त काफी कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी कम हो जा रही है. ऐसे में लोगों से लगातार सतर्क रहने की अपील की गई है.

Image 210

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कैमूर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा और अररिया में रात का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 10 से 12.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. IMD के अनुसार दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है.

Also Read: CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने किया सात निश्चय पार्ट-3 का ऐलान, दोगुनी आय, रोजगार, एडवांस एजुकेशन और क्या-क्या है शामिल?

Previous article यहां दिल्ली की गद्दी जला दी जाएगी, बांग्लादेशी नेता की गीदड़ भभकी, भारत के नॉर्थ ईस्ट को काटने की दी धमकी
Next article हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel