[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World यहां दिल्ली की गद्दी जला दी जाएगी, बांग्लादेशी नेता की गीदड़ भभकी, भारत के नॉर्थ ईस्ट को काटने की दी धमकी

यहां दिल्ली की गद्दी जला दी जाएगी, बांग्लादेशी नेता की गीदड़ भभकी, भारत के नॉर्थ ईस्ट को काटने की दी धमकी

0
यहां दिल्ली की गद्दी जला दी जाएगी, बांग्लादेशी नेता की गीदड़ भभकी, भारत के नॉर्थ ईस्ट को काटने की दी धमकी
बांग्लादेश की पार्टी एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम. फोटो- एक्स

Bangladesh leaders on India’s Seven Sisters: शेख हसीना सरकार को गिराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा नेता आए दिन भारत के खिलाफ जहरीला बयान देते रहते हैं. शेख हसीना के खिलाफ कथित जुलाई विद्रोह के नाम से फेमस हुए आंदोलन से नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) निकली है. इसी पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश में ‘दिल्ली की गद्दी’ जला दी जाएगी. इंकिलाब मंचा की ओर से शनिवार को अपने प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारे जाने के विरोध में 13 दिसंबर को एक रैली का आयोजन किया गया. इसी दौरान पार्टी के दक्षिण क्षेत्र के मुख्य आयोजक हसनत अब्दुल्ला ने भारत के सेवेन सिस्टर्स को अलग करने की गीदड़ भभकी दे दी. बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों (12 फरवरी) का ऐलान होते ही इस तरह के बयानों की बाढ़ आ गई है.

शरीफ उस्मान हादी आगामी 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बनने की तैयारी में भी हैं. वे अपने चुनाव प्रचार के दौरान निकले थे, इसी दौरान उन्हें दो हमलावरों ने गोली मार दी. ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित नागरिकों की रैली और जन-प्रतिरोध शीर्षक से यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर ढाका के शाहबाग स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने आयोजित हुआ. इस रैली को संबोधित हसनत अब्दुल्ला ने कहा, ‘गोली सिर्फ उस्मान हादी के सिर से नहीं गुजरी, बल्कि बांग्लादेश के हर नागरिक की अंतरात्मा से होकर गुजरी है. पिछले 17 वर्षों में अवामी लीग के पक्ष में काम करने वाले लोग अब अलग-अलग पहचान के साथ फिर सामने आ रहे हैं, टॉक-शो के बुद्धिजीवी, थिएटर कार्यकर्ता या सांस्कृतिक कर्मी बनकर.’

दिल्ली की गद्दी जलाई जाएगी

इस कार्यक्रम के दौरान एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कहा, ‘किसी भी व्यक्ति, संस्था, पेशेवर समूह या बुद्धिजीवी के माध्यम से दिल्ली का वर्चस्व बांग्लादेश में घुसने नहीं दिया जाएगा. इस देश में दिल्ली की गद्दी जलाई जाएगी.’ वहीं हसनत अब्दुल्ला ने आगे चेतावनी दी कि “बांग्लादेश में फासीवादियों के लिए कोई जगह नहीं होगी, चाहे वे किसी भी नाम से आएं. जो लोग जातीय पार्टी के बैनर तले गुलशन में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें उस समय एक इंच भी जगह नहीं दी जाएगी, जब उस्मान हादी का खून बह चुका है.” 

भारत के उत्तर-पूर्वी “सेवन सिस्टर्स” राज्य अलग-थलग पड़ जाएंगे

हसनत अब्दुल्ला लगातार चुनावी मोड में भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर 15 दिसंबर को भारत के खिलाफ जहर उगला. उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश को अस्थिर किया गया, तो भारत के उत्तर-पूर्वी सेवन सिस्टर्स राज्य अलग-थलग पड़ जाएंगे. भारत के उत्तर-पूर्वी सात राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को सामूहिक रूप से ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है. यह सिलिगुड़ी के पास एक छोटे से पैसेज से जुड़े हैं, जिसे अक्सर चिकेन नेक कहा जाात है. 

हादी पर हमले में शामिल लोगों को भारत का समर्थन

बांग्लादेश के द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इकिलाब मंचा द्वारा सेंट्रल शहीद मीनार पर आयोजित सर्वदलीय विरोध रैली को संबोधित करते हुए हसनत ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता फैलाने वाले, चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करने वाले और उस्मान हादी पर हमले में शामिल लोग भारत के समर्थन से काम कर रहे हैं.

बांग्लादेश जवाब देगा

उन्होंने भारतीय अधिकारियों पर बांग्लादेशी नागरिकों की सीमा पर हत्याओं में संलिप्तता का भी आरोप लगाया. हसनत ने कहा, ‘मैं भारत से साफ कहना चाहता हूं कि यदि आप उन ताकतों को शरण देते हैं जो बांग्लादेश की संप्रभुता, क्षमता, मतदान अधिकारों और मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करतीं, तो बांग्लादेश जवाब देगा.’ उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बांग्लादेश को अस्थिर करने के दूरगामी क्षेत्रीय परिणाम होंगे. उन्होंने कहा अगर बांग्लादेश अस्थिर हुआ, तो प्रतिरोध की आग सीमाओं से बाहर तक फैल जाएगी.

चुनावी माहौल में उन्होंने भारत के ऊपर ताबड़तोड़ आरोप लगा दिए. भारत की भूमिका की आलोचना करते हुए हसनत ने कहा कि स्वतंत्रता के 54 साल बाद भी बांग्लादेश ‘गिद्धों’ द्वारा देश पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिशों का सामना कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बांग्लादेश को कमजोर कर उसे संघर्षग्रस्त राज्य में बदलना चाहता है.

चुनावों में हिंसा पर अमेरिका ने भी चेताया

हसनत ने आगे दावा किया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगी धन, हथियार और प्रशिक्षण के जरिए बांग्लादेश के खिलाफ लोगों को संगठित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जो लोग सत्ता और पद के लिए दिल्ली की ओर देखते हैं, वे तीसरी बार देश की आजादी बेचने की तैयारी कर रहे हैं.’ जाहिर है कि बांग्लादेश में चुनावी हिंसा का एक लंबा इतिहास रहा है. वहीं इस बार के माहौल में देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी अवामी लीग को किसी भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया गया है. अमेरिका ने भी इस चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा की चेतावनी जारी की है. 

ये भी पढ़ें:-

चीन की पोल खोलने वाला अमेरिका की जेल में, अब मंडरा रहा निर्वासन का खतरा, पीड़ितों ने उठाई आवाज

अमेरिका के लॉस एंजिल्स को दहलाने की साजिश नाकाम, रेगिस्तान में बना रहे थे बम, ऐसे पकड़ाए अपराधी

कश्मीर भारत का था, है और रहेगा, 5.49 मिनट में ‘आतंकवाद के वैश्विक केंद्र’- पाकिस्तान की उतरी इज्जत, देखें

Previous article Most Lowest AQI In India: दिल्ली जहरीली, यहां हवा अमृत समान! AQI सिर्फ 10 दर्ज, नाम जानकर उड़ जाएगा होश
Next article Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 दिसंबर तक इतने डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel