[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स

हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स

0
हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स
Best MBA Course: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Image: Freepik)

Best MBA Course: देश में स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं. नए हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और हेल्थकेयर स्टार्टअप खुलने से इस क्षेत्र में प्रोफेशनल मैनेजमेंट की मांग बढ़ रही है. ऐसे में एमबीए (हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट) कोर्स युवाओं के लिए उभरता हुआ करियर ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है. इस कोर्स से स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी मिलती है, जिससे वे हेल्थ सेक्टर में अपना करियर बना सकें.

Best MBA Course: क्या है एमबीए (हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट) कोर्स?

यह एक मैनेजमेंट कोर्स (Best MBA Course) है, जिसमें हॉस्पिटल और हेल्थ इंस्टीट्यूट के कार्य और योजना से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य हेल्थ सेक्टर के लिए ट्रेन्ड मैनेजर तैयार करना है. हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स में हॉस्पिटल और रिलेटेड सेक्टर के विभिन्न कार्य, योजना, स्वास्थ्य बीमा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स से रिलेटेड सिलेबस शामिल हैं.

इस एमबीए कोर्स में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ ऑपरेशन, मेडिकल एथिक्स, हेल्थ इकोनॉमिक्स, हेल्थ इन्फॉर्मेशन सिस्टम, क्वॉलिटी मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट्स शामिल होते हैं. इससे स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल के हर विभाग के बारे में समझने का मौका मिलता है.

MBA Eligibility: एडमिशन और योग्यता

एमबीए में एडमिशन के लिए किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. ज्यादातर इंस्टीट्यूट में CAT, MAT, CMAT जैसे एग्जाम या कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. यह कोर्स 2 साल का होता है, जो 6 टर्म्स में पूरा होता है.

MBA Career Option: करियर और नौकरी के अवसर

एमबीए (हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट) करने के बाद स्टूडेंट्स के पास हेल्थकेयर मैनेजर, हॉस्पिटल एडमीनिस्ट्रेटर, हेल्थकेयर कंसल्टेंट जैसे पदों पर नौकरी मिलती है. प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल के अलावा हेल्थ-इन्श्योरेंस कंपनियां और फार्मा सेक्टर में भी अवसर उपलब्ध होते हैं. इस सेक्टर में सैलरी शुरुआत में लगभाग 3-6 लाख तक का सालाना पैकेज भी मिल सकता है.

एमबीए (हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट) कोर्स भारत के कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में कराया जाता है, जैसे-TISS (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस) मुंबई, ऐमिटी यूनिवर्सिटी (नोएडा, लखनऊ, जयपुर), Symbiosis इंस्टीट्यूट (SIHS, पुणे).

-(स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: IIM बोधगया से करें MBA, देखें फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल्स

Previous article Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 दिसंबर तक इतने डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट
Next article Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत है कल, जानें पूजा की सही विधि, पारण नियम और महत्व
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel