[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

0
Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार
नीट यूजी 2026 सॉल्वर गैंग की गिरफ्तारी, फोटो- एआई

NEET UG Muzaffarpur Connection: लखीसराय में आयोजित नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग की जांच अब मुजफ्फरपुर तक पहुंच गई है. पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों में मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव निवासी विवेक कुमार और सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित श्रमजीवी नगर निवासी अर्पित सिंह का नाम सामने आया है. दोनों गया के मगध मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र हैं. गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों के घरों पर पहुंचकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

कांटी और भगवानपुर में पहुंची पुलिस

सोमवार को कांटी और सदर थाना की टीम आरोपितों के घर पहुंची. हरचंदा गांव में पुलिस को विवेक कुमार का घर बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई.

ग्रामीणों ने बताया कि विवेक के पिता योगेंद्र चौधरी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अमेठी में तैनात हैं. बताया गया कि वह पिछले तीन महीने से गांव नहीं आए हैं. होली के दौरान परिवार के साथ गांव आए थे. पुलिस अब विवेक और उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही है.

इंटर की पढ़ाई को लेकर भी उठे सवाल

जांच के दौरान विवेक कुमार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि को लेकर भी कई सवाल सामने आए हैं. ग्रामीणों के अनुसार उसने पानापुर स्थित बालाजी इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी. स्थानीय लोगों का दावा है कि कॉलेज में मुख्य रूप से कला संकाय की पढ़ाई होती है, जबकि विवेक ने दूसरे संस्थान की मदद से आईएससी की परीक्षा दी थी.

वर्ष 2022 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास कर उसने मगध मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था. गांव के लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था और गांव आने पर भी बहुत कम लोगों से संपर्क रखता था.

नालंदा से खुला था पूरे नेटवर्क का राज

सॉल्वर गैंग के नेटवर्क का पहला बड़ा खुलासा पिछले महीने नालंदा जिले में हुआ था. पावापुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा था. जांच में सामने आया कि गिरोह कथित तौर पर 50 से 60 लाख रुपये लेकर नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने का ठेका लेता था.

पूछताछ के बाद कई अन्य लोगों के नाम सामने आए. पुलिस ने आरोपितों के पास से नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड की प्रतियां, मोबाइल फोन, चारपहिया वाहन और करीब 2.95 लाख रुपये नकद बरामद किए थे.

उत्तर बिहार के कई जिलों तक फैला नेटवर्क

नालंदा मामले में दर्ज एफआईआर में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के युवकों को नामजद किया गया था. इनमें सिवाईपट्टी, कथैया, अहियापुर, बोचहां और हथौड़ी थाना क्षेत्रों के युवकों के नाम भी शामिल थे.

पुलिस ने इस मामले में हर्ष राज, मनोज कुमार, गौरव कुमार, सुभाष कुमार, अवधेश कुमार, अमन कुमार सिंह और पंकज कुमार साह समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था. हालांकि गिरोह का कथित मास्टरमाइंड उज्ज्वल कुमार उर्फ राजा बाबू अब भी फरार बताया जा रहा है.

मेडिकल संस्थानों तक फैले नेटवर्क की आशंका

लखीसराय में हुई ताजा गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को आशंका है कि सॉल्वर गैंग का नेटवर्क केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मेडिकल और तकनीकी संस्थानों तक भी फैला हो सकता है. पुलिस अब गिरफ्तार छात्रों के मोबाइल, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और संपर्क सूत्रों की गहन जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Previous article BPSC में सफल होकर बांका के गांव लौटीं दो बेटियां, फूल-मालाओं व नारों के बीच हुआ भव्य स्वागत
Next article बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, 113 दुकानों के आवंटन की तैयारी, डीएम ने किया निरीक्षण
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel