[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BPSC में सफल होकर बांका के गांव लौटीं दो बेटियां, फूल-मालाओं व नारों के बीच हुआ भव्य स्वागत

BPSC में सफल होकर बांका के गांव लौटीं दो बेटियां, फूल-मालाओं व नारों के बीच हुआ भव्य स्वागत

0
BPSC में सफल होकर बांका के गांव लौटीं दो बेटियां, फूल-मालाओं व नारों के बीच हुआ भव्य स्वागत
बीपीएससी परीक्षा में सफल छात्रा का स्वागत करते ग्रामीण.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

BPSC Daughters Welcome: प्रखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. गांव लौटने पर दोनों छात्राओं का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा.

आंगनबाड़ी सेविका की बेटी बनी SDM, गांव में हुआ भव्य स्वागत

गुलनी निवासी आंगनबाड़ी सेविका शिवानी कुमारी की पुत्री सोनाली कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा के प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर एसडीएम का पद प्राप्त किया है. पटना से गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण डीजे, फूल-मालाओं और बधाई संदेशों के साथ गुलनी-कुशहा दुर्गा स्थान के समीप एकत्रित हो गए.

मंदिर परिसर में सोनाली का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में करीब एक किलोमीटर तक उनके साथ पैदल यात्रा की और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें घर तक पहुंचाया. पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

बेटी की सफलता पर ग्रामीणों ने जताया गर्व

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सैनिक रौशन सिंह राठौर ने किया. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया मीनू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता देवी, पैक्स अध्यक्ष शिवपूजन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने सोनाली की उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया.

Revenue Officer बनी दिप्ती दिव्या का स्कूल में सम्मान

1200 800 10 1
Bpsc में सफल होकर बांका के गांव लौटीं दो बेटियां, फूल-मालाओं व नारों के बीच हुआ भव्य स्वागत 3

वहीं गिधौड़ा निवासी आंगनबाड़ी सेविका बबिता कुमारी की पुत्री दिप्ती दिव्या ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) का पद प्राप्त किया है. मंगलवार को पटना से लौटने के बाद वह सीधे आदर्श मध्य विद्यालय शंभुगंज पहुंचीं, जहां शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह, शिक्षक राजेश कुमार, पंकज कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर दिप्ती को सम्मानित किया.

इसी विद्यालय से शुरू हुआ था सफलता का सफर

शिक्षकों ने बताया कि दिप्ती दिव्या ने आठवीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की थी. वह शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं. शिक्षकों ने कहा कि उनकी सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और यह वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी.

छात्र-छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

सम्मान समारोह के दौरान दिप्ती दिव्या ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे तो सफलता जरूर मिलती है.

दोनों बेटियों की उपलब्धि से पूरे शंभुगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि सोनाली और दिप्ती ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है.

ये भी पढ़े : 25 जून को बांका में सजेगा मेधाओं का महाकुंभ, प्रभात खबर के मंच पर सम्मानित होंगे जिले के टॉपर छात्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel