[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, 113 दुकानों के आवंटन की तैयारी, डीएम ने किया निरीक्षण

बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, 113 दुकानों के आवंटन की तैयारी, डीएम ने किया निरीक्षण

0
बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, 113 दुकानों के आवंटन की तैयारी, डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने किया निरीक्षण

Gopalganj News : (चितरंजन उपाध्याय) बिहार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे स्थित मां सिंहासनी मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. सोमवार को जिलाधिकारी समीर सौरभ ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

मां सिंहासनी के दरबार में डीएम ने टेका माथा

निरीक्षण के दौरान डीएम समीर सौरभ ने मां सिंहासनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

113 तैयार दुकानों के आवंटन की होगी प्रक्रिया

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने डीएम को बताया कि मंदिर परिसर में 113 दुकानें बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि 28 दुकानों का निर्माण कार्य अभी जारी है. डीएम ने शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ ही तैयार दुकानों के आवंटन के लिए जल्द बैठक बुलाने पर सहमति बनी.

Thave Mandir Development: श्रद्धालुओं के लिए बेहतर होगी व्यवस्था

डीएम ने मंदिर प्रबंधन समिति को साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन को और मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से शुक्रवार और सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा. प्रशासन मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा.

Gopalganj Tourism: प्रखंड कार्यालय की गंदगी पर डीएम नाराज

थावे दौरे के दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया. परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण जनता को बेहतर सेवा देने के लिए जरूरी है.

Bihar Tourism : अधिकारियों को जनहित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीडीसी गौरव कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ अभय प्रकाश राय, सीओ कुमारी रूपम शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. डीएम ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और विकास योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया.

Also Read : वैशाली के 13 थानों में इंस्पेक्टर होंगे थानाध्यक्ष, 8 दारोगा की जाएगी कुर्सी

Previous article Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार
Next article बक्सर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए मोटरसाइकिल स्टैंड का लोकार्पण, न्यायिक सुविधाओं पर जोर
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel