[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में साइबर ठगों पर कार्रवाई, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नवादा में साइबर ठगों पर कार्रवाई, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
नवादा में साइबर ठगों पर कार्रवाई, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों के समक्ष गिरफ्तार युवक
Nawada Cyber Crime : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चंडीगढ़ साइबर थाना की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी के दौरान लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल होने वाले अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं.

चंडीगढ़ साइबर थाना के मामले में हुई छापेमारी

गुरुवार को चंडीगढ़ साइबर थाना कांड संख्या-70/26 के फरार एवं संदिग्ध आरोपियों की तलाश में वारिसलीगंज थाना पुलिस के सहयोग से चैनपुरा गांव में छापेमारी की गई. हालांकि इस मामले के मुख्य संदिग्ध हाथ नहीं लगे, लेकिन कार्रवाई के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Nawada Crime News : तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुरा गांव निवासी सत्यवीर कुमार, सन्नी कुमार तथा वारिसलीगंज शहर के जवाहर पार्क मोहल्ला निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से छह कीमती मोबाइल फोन और साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं.

लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मुद्रा लोन, बजाज फाइनेंस और अन्य वित्तीय कंपनियों से आसान लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद विभिन्न तरीकों से उनसे ठगी की जाती थी.

Nawada News : जेल भेजे गए तीनों साइबर अपराधी

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

Also Read : भोजपुर में फेल हुई रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, सरकारी दफ्तरों में रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel