[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा सरकारी बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, बनेगी G+4 बिल्डिंग; शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स भी होंगे

छपरा सरकारी बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, बनेगी G+4 बिल्डिंग; शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स भी होंगे

0
छपरा सरकारी बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, बनेगी G+4 बिल्डिंग; शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स भी होंगे
वर्ल्ड क्लास बस टर्मिनल (प्रतिकात्मक फोटो- AI)

Chhapra Government Bus Depot: प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा का सरकारी बस डिपो भी अब चकाचक होगा. इस बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. मसलन शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधा बहाल की जाएगी. निर्माण को लेकर बस डिपो में सर्वे की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पथ परिवहन निगम की एजेंसी निर्माण कार्य भी शुरू कर देगी. यदि इसका निर्माण हो जाता है तो सारण के लोगों को बिंदतोलिया में प्राइवेट बसों के लिए बन रहे बस स्टैंड के साथ ही सरकारी डिपो के आधुनिक बस स्टैंड का भी लाभ मिल सकेगा. बस स्टैंड के पास अपनी कुल 2.4 एकड़ जमीन है, इसमें से एक एकड़ जमीन इस विशेष कार्य के लिए उपयोग किया जाएगा, जबकि शेष 1.2 एकड़ जमीन जिला परिवहन विभाग को आवंटित की जाएगी.

Saran News: मल्टी फंक्शनल ट्रांसपोर्ट हब बनेगा डिपो

पथ परिवहन निगम के छपरा के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार बस टर्मिनलों को अब केवल बसों के संचालन तक सीमित न रखकर ”मल्टी-फंक्शनल ट्रांसपोर्ट हब” के रूप में तब्दील कर रही है. इसमें कई तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे निगम को अलग से भारी राजस्व प्राप्त होगा. इस नई व्यवस्था के लागू होने से निगम अब आर्थिक रूप से बेहद मजबूत और आत्मनिर्भर हो जाएगा. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इन अत्याधुनिक बस स्टैंडों का निर्माण ”जी प्लस 4” (G+4) से लेकर ”जी प्लस 6” (G+6) तक की बहुमंजिला इमारतों के रूप में किया जाएगा.

Image 161
छपरा सरकारी बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, बनेगी g+4 बिल्डिंग; शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स भी होंगे 4

ग्राउंड फ्लोर पर रहेगा बस वे

भवन के ग्राउंड फ्लोर का उपयोग मुख्य रूप से बस वे, डिजिटल टिकट काउंटर, यात्री सहायता केंद्र, सुरक्षा कक्ष और सीसीटीवी निगरानी जैसी जरूरी प्रशासनिक व यात्री सुविधाओं के लिए मुकम्मल तौर पर होगा. इसके बाद पहली मंजिल पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय (AC वेटिंग हॉल), फूड कोर्ट और रिटेल आउटलेट्स की दुकानें होंगी, जबकि दूसरी मंजिल पर चालक-परिचालकों के लिए विश्राम कक्ष और डॉर्मिटरी की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए डिपो परिसरों में अत्याधुनिक वर्कशॉप और ई-बसों (E-Buses) के लिए हाई-स्पीड चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे.

Image 162
छपरा सरकारी बस डिपो में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, बनेगी g+4 बिल्डिंग; शॉपिंग मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स भी होंगे 5

व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर होगा स्टैंड

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसका व्यावसायिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर होना है. बस स्टैंडों की तीसरी से लेकर छठी मंजिल का उपयोग पूरी तरह से कमर्शियल एक्टिविटीज के लिए किया जाएगा. इन ऊपरी मंजिलों पर देश के नामी होटल, बड़े शॉपिंग मॉल, पीवीआर जैसे आधुनिक मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल और मनोरंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे. इन व्यावसायिक गतिविधियों से जो भी राजस्व प्राप्त होगा, उसे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और निजी भागीदार (प्राइवेट पार्टनर) आपस में तय नीति के तहत साझा करेंगे.

सफर बनेगा सुरक्षित और डिजिटल

निगम को मिलने वाले इस राजस्व से बस स्टैंडों के दीर्घकालिक संचालन और रखरखाव को आर्थिक रूप से एक बड़ी मजबूती मिलेगी. इस परियोजना से जहां आम यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और डिजिटल यात्रा का विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. छपरा बस डिपो के सुपरिटेंडेंट कुमार अमित ने बताया कि सरकार की यह योजना यात्रियों के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगी. सभी आधुनिक सुविधाएं तो मिलेगी ही, साथ ही सुरक्षित व स्वच्छ यात्रा का अनुभव मिलेगा. तीन दिन पहले एजेंसी द्वारा सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है, और जल्द ही धरातल पर काम होता नजर आएगा.

Also Read: छपरा: साप्ताहिक ‘सस्तीका’ में SSP ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel