[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile टाटा, महिंद्रा और MG की बल्ले-बल्ले, 106% बढ़ी EV सेल, जून में बना नया रिकॉर्ड

टाटा, महिंद्रा और MG की बल्ले-बल्ले, 106% बढ़ी EV सेल, जून में बना नया रिकॉर्ड

0
टाटा, महिंद्रा और MG की बल्ले-बल्ले, 106% बढ़ी EV सेल, जून में बना नया रिकॉर्ड
भारत में 2026 की टॉप EV कारें / फोटोज एक्स से

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार अब नई रफ्तार पकड़ चुका है. जून 2026 ने इस सेगमेंट के लिए एक नया इतिहास रच दिया है. पहली बार देश में एक ही महीने में 30 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की गई है. लगातार बढ़ती ग्राहकों की दिलचस्पी, नए मॉडल्स की एंट्री और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते इलेक्ट्रिक एसयूवी और कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि इस सेगमेंट ने सालाना आधार पर 100 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हासिल कर ली है.

जून 2026 बना इलेक्ट्रिक कारों के लिए रिकॉर्ड महीना

वाहन बिक्री के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे मजबूत महीना साबित हुआ. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ. जून 2025 में जहां कुल 15,203 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार बिक्री में करीब 106 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सिर्फ सालाना ही नहीं, मासिक आधार पर भी बाजार में तेजी देखने को मिली. मई 2026 में 27,977 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि जून में यह आंकड़ा लगभग 12 फीसदी बढ़ गया. खास बात यह रही कि साल 2026 में यह पांचवां महीना है, जब इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 20 हजार यूनिट्स के पार पहुंची.

टाटा और महिंद्रा का बाजार पर मजबूत कब्जा

देश के इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है. टाटा मोटर्स ने लगातार दूसरे महीने 10 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर अपनी लीड कायम रखी.

दूसरी तरफ महिंद्रा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने पहली बार एक महीने में 7 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक एसयूवी बेचने का रिकॉर्ड बनाया. यह लगातार दूसरा महीना है जब महिंद्रा की इलेक्ट्रिक बिक्री 6 हजार यूनिट्स से ऊपर रही.

एमजी, मारुति और दूसरे ब्रांड्स ने भी दिखाई ताकत

टाटा और महिंद्रा के अलावा जेएसडब्ल्यू-एमजी मोटर इंडिया ने भी जून में अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी ने 5,785 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर रही.

मारुति सुजुकी ने भी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के साथ मजबूत शुरुआत करते हुए जून में 1,896 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं विनफास्ट ने 1,394 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. बीवाईडी समेत कई अन्य कंपनियों ने भी जून में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, हालांकि इनकी बिक्री अभी एक हजार यूनिट्स से कम रही.

क्यों बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की मांग?

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्राहकों का भरोसा अब तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहा है. बेहतर ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, नई टेक्नोलॉजी और लगातार लॉन्च हो रही इलेक्ट्रिक एसयूवी इस बदलाव की बड़ी वजह हैं.

सरकार की ईवी को बढ़ावा देने वाली नीतियां, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी बाजार को नई ऊंचाई पर ले जा रही है. आने वाले महीनों में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और प्रीमियम ईवी लॉन्च होने वाली हैं, जिससे इस सेगमेंट की ग्रोथ और तेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा

यह भी पढ़ें: Tata ने Mahindra और Hyundai को पछाड़ा, जानिए किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें

Previous article राष्ट्रीय रैंकिंग 2026 में चमका निफ्ट पटना, देश में टॉप-6 में बनाई जगह
Next article नवादा में साइबर ठगों पर कार्रवाई, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel