हथियार लेकर हंगामा कर रहा युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार
टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के बरसंडा महाने नदी के पास सोमवार की रात शराब के नशे में हथियार लेकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 22, 2024 8:00 PM
मुंगेर. टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के बरसंडा महाने नदी के पास सोमवार की रात शराब के नशे में हथियार लेकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जो बरसंडा गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र सुबोध कुमार है. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी को सूचना मिली कि बरसंडा महाने नदी के समीप एक युवक शराब के नशे में हथियार लेकर हंगामा कर रहा है. पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो वह भागने लगा. पुलिस ने खदेडकर उसे पकड़ा. तालाशी के क्रम में उसके पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरसत में जेल भेज दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
