48 घंटे में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

ईस्ट कॉलोनी स्थित डीडी तुलसी रोड पर मोरंग डालकर लगभग एक महीना से छोड़ दिया गया है.

By BIRENDRA KUMAR SING | April 27, 2025 8:34 PM

ईस्ट कॉलोनी डीडी तुलसी सड़क की बदहाली पर गोलबंद हुए स्थानीय लोग

जमालपुर. ईस्ट कॉलोनी स्थित डीडी तुलसी रोड पर मोरंग डालकर लगभग एक महीना से छोड़ दिया गया है. जिसके कारण धूल से सड़क के दोनों तरफ रहने वाले लोग परेशान है. स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि अल्टीमेटम दिया कि यदि 48 घंटे के अंदर सड़क निर्माण कार्य आरंभ नहीं होता है तो जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व पार्षद अमर शक्ति ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के प्रति उदासीन है. सड़क के दोनों और रहने वाले लोगों के अतिरिक्त व्यवसाय करने वाले दुकानदार धूल के कारण परेशान हो चुके हैं. प्रतिदिन धूल उड़ाने से गंभीर बीमारी को आमंत्रण दिया जा रहा है. संवेदक और प्रशासन को बार-बार जानकारी देने के बावजूद अब तक सड़क का कालीकरण आरंभ नहीं हो पाया है. अगर 48 घंटे के अंदर कार्य आरंभ नहीं किया गया तो, जनता आंदोलन को तेज करेगी और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है