Munger News : अनियंत्रित कार गैरेज में घुसी, तीन की मौके पर मौत
एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गैरेज में घुस गयी, जिससे वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.
By MD. TAZIM |
April 28, 2026 3:47 PM
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट Munger News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गैरेज में घुस गयी, जिससे वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मिन्नतनगर निवासी मो शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मो अरमान आलम और नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों गैरेज में काम कर रहे थे, तभी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और उन्हें रौंद दिया. हादसे के बाद चालक व अन्य सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर मुंगेर-भागलपुर मार्ग जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
