जमालपुर में काम के दौरान ट्रैकमैन की मृत्यु
जमालपुर के पीडब्ल्यूआई के एक रेल कर्मी का जमालपुर- भागलपुर रेलखंड के बीच स्थित सुल्तानगंज-अकबरनगर रेलवे स्टेशन के मध्य काम के दौरान दुर्घटनावश मौत हो गई.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 23, 2024 11:55 PM
जमालपुर. जमालपुर के पीडब्ल्यूआई के एक रेल कर्मी का जमालपुर- भागलपुर रेलखंड के बीच स्थित सुल्तानगंज-अकबरनगर रेलवे स्टेशन के मध्य काम के दौरान दुर्घटनावश मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ट्रैकमैन 45 वर्षीय मोहम्मद असलम ट्रैकमैन के रूप में काम करता था और काम के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसे भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जहां शनिवार मध्य रात्रि के बाद उसकी मौत हो गई. जानकारी में बताया गया कि वह मूल रूप से कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम चौक का निवासी था. उसके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
