क्रांति की तलवार विचारों की शान पर होती है तेज

क्रांति की तलवार विचारों की शान पर होती है तेज

By AMIT JHA | March 24, 2026 12:26 AM

जमालपुर. शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा द्वारा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा अध्यक्ष पंकज कुमार ने की. उन्होंने कहा की क्रांति की तलवार विचारों की शान पर तेज होती है. आज के समय में युवाओं को वैचारिक रूप से मजबूत होकर समाज में व्याप्त अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष करना होगा. संयुक्त सचिव गोपाल कुमार ने कहा कि भगत सिंह का मानना था की क्रांति से हमारा अभिप्राय मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण का अंत करना है. वर्तमान समय में भी यह विचार समाज के लिए अत्यंत ही प्रासंगिक है. कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने हमेशा संगठित संघर्ष और जागरूकता पर जोड़ दिया. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सामाजिक कुरीतियों और अन्य के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं. उपाध्यक्ष अभिमन्यु पासवान ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि एक महान चिंतक भी थे. उनके विचार आज भी हमें सांप्रदायिकता और भेदभाव के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है. सहायक सचिव संजीव कुमार ने कहा कि भगत सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ चुप रहना भी अपराध है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को सजग और जिम्मेदार बनना होगा तथा विचार के आधार पर आंदोलन को संचालित करना होगा. शाखा संजीव परमानंद कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और एक क्षमता मूलक समाज के निर्माण के लिए कार्य करें. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित रेल कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.