तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, यात्री परेशान

तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, यात्री परेशान

By BIRENDRA KUMAR SING | April 23, 2026 8:35 PM

– कजरा स्टेशन पर रुकी रही 33 मिनट तेजस जमालपुर आनंद विहार से अगरतला जाने वाली 20502 डाउन आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो जाने के कारण यह ट्रेन गुरुवार को कजरा रेलवे स्टेशन पर लगभग 33 मिनट तक रुकी रही. यात्री परेशान रहे. इंजन के ड्राइवर द्वारा तकनीकी बाधा को दूर की गई और तब यह ट्रेन वहां से जमालपुर के लिए आगे निकली. जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निश्चित समय पर चल रही थी. किऊल क्रॉस करने के बाद ड्राइवर को कुछ तकनीकी खराबी का आभास हुआ, परंतु कजरा रेलवे स्टेशन आते-आते ट्रेन खुद व खुद रुक गई. ट्रेन रुक जाने के कारण जहां रेल यात्री हतप्रभ रह गए. वहीं लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट भी परेशान हो गए. पटना से रवाना होने के बाद यह महत्वपूर्ण ट्रेन सीधे जमालपुर आकर रूकती है. कजरा में ट्रेन रुक जाने के बाद चालक दल ट्रेन से नीचे उतरकर जब इंजन की जांच की, तो यह पाया गया कि इंजन में प्रेशर ड्रॉप कर गया है. लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट प्रेशर ड्रॉप होने के कारण का पता लगाया और उसे दूर करने का प्रयास आरंभ कर दिया. कजरा रेलवे स्टेशन पर या ट्रेन पूर्वाह्न 10:48 बजे पहुंच कर रुक गई थी. चालक दल द्वारा इसकी तकनीकी बाधा को दूर करने में कुछ समय लगा और लोको पायलट तथा असिस्टेंट लोको पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए इंजन की तकनीकी खराबी को दूर किया. यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:21 बजे वहां से जमालपुर के लिए प्रस्थान की. जमालपुर पहुंचने पर दोबारा ट्रेन के इंजन की जांच की गई और सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.