तारापुर बस स्टैंड का ठंडा पियाऊ बना राहत का सहारा, भीषण गर्मी में बुझ रही यात्रियों की प्यास

Tarapur Bus Stand: तारापुर बस स्टैंड में लगे इस ठंडा पियाऊ पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है. बस से आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी यहां पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. गर्मी के इस मौसम में शुद्ध और ठंडा पानी मिलने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है.

By Shruti Kumari | June 13, 2026 10:34 AM

तारापुर, मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट:

Tarapur Bus Stand: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच तारापुर नगर पंचायत की ओर से बस स्टैंड परिसर में स्थापित ‘शुद्ध जल’ वाटर वेंडिंग मशीन आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है.

राहगीरों के लिए बना प्रमुख सहारा

तारापुर बस स्टैंड में लगे इस ठंडा पियाऊ पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है. बस से आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी यहां पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. गर्मी के इस मौसम में शुद्ध और ठंडा पानी मिलने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है.

पहले पानी के लिए भटकना पड़ता था

स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि पहले बस स्टैंड परिसर में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था या फिर बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ता था. नगर पंचायत द्वारा वाटर वेंडिंग मशीन लगाए जाने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है.

नगर पंचायत के प्रयास की हो रही सराहना

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने नगर पंचायत के इस जनहितकारी कदम की सराहना की है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की सुविधाएं आम जनता के लिए बेहद उपयोगी हैं और इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलता है.

नियमित रखरखाव की भी उठी मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के पूरे मौसम में मशीन की नियमित देखरेख और पानी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. ताकि यह सुविधा बिना किसी बाधा के आम लोगों को मिलती रहे.

कुल मिलाकर, तारापुर बस स्टैंड में स्थापित यह ठंडा पियाऊ भीषण गर्मी के बीच आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है.

मुंगेर की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें