स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पखवारा का हुआ समापन
स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पखवारा का हुआ समापन
मुंगेर . पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल द्वारा 15 मई से चलाये जा रहे स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पखवारा का समापन शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया. समापन समारोह के दौरान रेल कर्मियों ने स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली. जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार ने रेल कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के दौरान रेल कर्मियों ने संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाएंगे तथा परिवार मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे. साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का भी प्रण लिया. मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार, प्वांइट्समैन रजनीकांत, सुधांशु कुमार और कलावती देवी आदि मौजूद थे.
