न्यायालय में समय पर समर्पित करें आरोप पत्र व अंतिम प्रपत्र : एसपी

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि जितना जरूरी अपराधियों की गिरफ्तारी है, उतना ही जरूरी अपराधियों को सजा दिलाना है. इसलिए समय पर न्यायालय में आरोप पत्र व अंतिम प्रपत्र समर्पित करने के साथ ही गवाहों के उपस्थापन पर ध्यान दें

By BIRENDRA KUMAR SING | March 10, 2026 7:19 PM

एसपी ने पुलिसलाइन में पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों संग की क्राइम मिटिंग मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि जितना जरूरी अपराधियों की गिरफ्तारी है, उतना ही जरूरी अपराधियों को सजा दिलाना है. इसलिए समय पर न्यायालय में आरोप पत्र व अंतिम प्रपत्र समर्पित करने के साथ ही गवाहों के उपस्थापन पर ध्यान दें. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी व कार्रवाई भी तय होगी. वे मंगलवार को पुलिसलाइन में क्राइम मिटिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित कर रहे थे. उन्होंने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और फरवरी माह में प्रतिवेदित कांडों की थानावार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम-2012 के सबंध में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को विस्तृत जानकारी दी. जबकि एससी-एसटी शीर्ष में प्रतिवेदित कांडों का 60 दिनों के अंदर निष्पादन का आदेश दिया. उन्होंने विगत एक सप्ताह के अंदर सभी अंचल पुलिस निरीक्षक को पॉकेट डिस्पोजल कांडों का पूर्ण रूप से निष्पादन का निर्देश दिया. एसपी ने लोक शिकायत के मामलों से संबंधित परिवाद पत्रों और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला, एससी-एसटी कांड के वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजे. उन्होंने वारंट, कुर्की, इश्तेहार के निष्पादन, नियमित वाहन चेकिंग, हथियार व शराब निर्माण व तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने आगामी ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अभी से ही अलर्ट मोड में काम करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. बैठक में सभी जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मौजूद थे.