[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बिजली चोरी करते सात धराये

बिजली चोरी करते सात धराये

0
बिजली चोरी करते सात धराये

असरगंज. विद्युत चोरी के विरुद्ध असरगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने बुधवार को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर सात उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा. इन सबों के विरुद्ध 2.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए असरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सजुआ और चौरगांव गांव में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सजुआ गांव निवासी नीरज कुमार के आवासीय परिसर में मीटर से वायर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उस पर 74,249 रुपये का जुर्माना लगाया. वहीं चोरगांव गांव में सुकारू बिंद पर 36,212 रुपये, रमेश बिंद पर 30,944 रुपये, मुन्नी देवी पर 42,946 रुपये, रोहित बिंद पर 15,900 रुपये, गौरी देवी पर 19,113 रुपये और बुद्धु बिंद पर 38,018 रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जांच में पाया गया कि इन सभी का बिजली कनेक्शन पूर्व में बकाया बिल रहने के कारण काट दिया गया था. बावजूद ये सभी विद्युत चोरी कर उपयोग कर रहे थे. इस कार्रवाई में तकनीकी कोटि के कर्मी मृत्युंजय कुमार सिंह, शालू कुमारी, सुपरवाइजर गुंजन कुमार चौधरी एवं सौरव कुमार शामिल थे.

बिजली चोरी मामले में पांच पर प्राथमिकी

मुंगेर. बिजली चोरी मामले में विद्युत विभाग ने अलग-अलग गांवों के कुल पांच उपभोक्ताओं पर गंगटा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. टेटिया बंबर विद्युत विभाग के जेई रंजीत कुमार ने बताया कि महुली निवासी सुनील साह, मथुरा निवासी मंजू देवी पर बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें सुनील साह पर 29,800 एवं मंजू देवी पर 48,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं हवेली खड़गपुर विद्युत विभाग के जेई अमित कुमार ने आवेदन देते हुए जमघट निवासी संजू देवी, सपना कुमारी एवं खोटाटिकुल निवासी दिलीप सिंह विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें संजू देवी पर 85,000, सपना कुमारी पर 30,000 एवं दिलीप सिंह पर 18,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel