[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Smart TV का Bluetooth नहीं है बेकार, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Smart TV का Bluetooth नहीं है बेकार, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

0
Smart TV का Bluetooth नहीं है बेकार, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
Smart TV

आजकल लगभग हर Smart TV में ब्लूटूथ फीचर मिलता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते. कई लोग इसे सिर्फ एक नॉर्मल कनेक्टिविटी फीचर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि असल में टीवी का ब्लूटूथ फीचर बड़े काम का है. इसकी मदद से आप हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं, गेमिंग कंट्रोलर चला सकते हैं, कीबोर्ड-माउस इस्तेमाल कर सकते हैं और यहां तक कि अपने टीवी को और भी ज्यादा स्मार्ट बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

बिना किसी को डिस्टर्ब किए देखें फिल्में और शो

अगर आप देर रात फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं और नहीं चाहते कि घर के बाकी लोग शोर से परेशान हों, तो टीवी के ब्लूटूथ का इस्तेमाल काफी काम आ सकता है. आप अपने वायरलेस हेडफोन या ईयरबड्स को सीधे टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आप फुल वॉल्यूम में भी कंटेंट का मजा ले सकते हैं, जबकि आसपास के लोगों को बिल्कुल भी आवाज नहीं सुनाई देगी.

टीवी पर भी लें गेमिंग का मजा

आजकल गेम खेलने के लिए महंगे गेमिंग कंसोल की जरूरत जरूरी नहीं रह गई है. क्लाउड गेमिंग सर्विस की मदद से आप स्मार्ट टीवी पर ही कई पॉपुलर गेम्स खेल सकते हैं. ऐसे में टीवी का ब्लूटूथ फीचर काफी काम आता है, क्योंकि इसके जरिए आप गेमिंग कंट्रोलर को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं. इससे बड़े स्क्रीन पर गेम खेलने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.

टीवी को बना सकते हैं मिनी कंप्यूटर

स्मार्ट टीवी का ब्लूटूथ आपको टीवी को एक तरह के मिनी कंप्यूटर में बदलने का मौका भी देता है. आप इसमें वायरलेस कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करके ब्राउजर के जरिए इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल चेक करना, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट देखना या हल्के-फुल्के ऑफिस से जुड़े काम भी टीवी पर आसानी से किए जा सकते हैं.

ब्लूटूथ रिमोट से करें कंट्रोल

कभी-कभी टीवी का ओरिजिनल रिमोट खराब हो जाता है या खो जाता है, जिससे टीवी चलाना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ रिमोट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके अलावा कई मोबाइल ऐप्स भी अवेलेबल हैं, जो आपके स्मार्टफोन को ही टीवी का रिमोट बना देते हैं. ब्लूटूथ के जरिए फोन को टीवी से कनेक्ट कर आप आसानी से चैनल, वॉल्यूम और अन्य सेटिंग्स कंट्रोल कर सकते हैं.

स्मार्ट डिवाइस हब की तरह करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग या अन्य स्मार्ट डिवाइस मौजूद हैं, तो स्मार्ट टीवी उनके लिए कंट्रोल सेंटर का काम भी कर सकता है. ब्लूटूथ के जरिए इन डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर आप सीधे टीवी से ही उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं. इससे घर की कई स्मार्ट सुविधाएं एक ही जगह से कंट्रोल करना आसान हो जाता है.

बाहरी स्पीकर से बेहतर बनाएं आवाज

कई बार पुराने टीवी के स्पीकर्स से आवाज साफ नहीं आती या साउंड बहुत कम होता है. ऐसे में आप टीवी को किसी ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं. इससे साउंड क्वालिटी बेहतर हो जाती है और आप स्पीकर को अपने पास रखकर साफ आवाज में कंटेंट सुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ

Previous article Bokaro News : प्रिंस खान के नाम पर बोकारो के कारोबारी को दी धमकी
Next article बिजली चोरी करते सात धराये
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel