[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन कल से होगा प्रारंभ

आनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन कल से होगा प्रारंभ

0
आनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन कल से होगा प्रारंभ

जमालपुर. आनंद संभूति मास्टर यूनिट अमझर कोलकाली परिसर में 13 मार्च शुक्रवार से आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन आरंभ होगा. इसमें लगभग 30 हजार अनुयायी हिस्सा लेंगे. धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ से पूर्व गुरुवार दोपहर 3 बजे से 72 घंटे का बाबा नाम केवलम कीर्तन शुरू हो जायेगा.

आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय जनसंपर्क सचिव ने दी जानकारी

आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य रमेन्द्रानंद अवधूत ने बुधवार को बताया कि धर्म व संस्था का प्रसार, शांति व समर्पण का पैगाम, ज्ञान कर्म भक्ति का संगम, दुनिया के नैतिकवादियों को एक मंच पर लाना, साहस और समर्थ को बढ़ाना एवं संघर्ष और संग्राम के माध्यम से सामंजस्य, पूर्ण सामाजिक आर्थिक व्यवस्था द्वारा सुंदर समाज की रचना की तैयारी इसका मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग की शाखा अब दुनिया के 180 देशों तक फैल चुकी है. जहां से लगभग 1 हजार आनंद मार्गी जमालपुर पहुंचेंगे. विश्व के आनंद मार्गियों के लिए बाबा आनंदमूर्ति की जन्मस्थली बाबा नगर जमालपुर आकर्षण का केंद्र है. यही कारण है कि पूरे वर्ष विदेशी अनुयायी जमालपुर पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्व देवानंद अवधूत तीनों दिन दोपहर व रात्रि में आध्यात्मिक प्रवचन देंगे. पुरोधा प्रमुख के प्रवचन से पूर्व प्रभात संगीत का गायन और अनुवाद का कार्यक्रम होगा. हरि परिमंडल गोष्ठी द्वारा कौशिकी एवं तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. केंद्रीय कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों शाखाओं के सेक्टोरियल सचिवों की बैठक प्रवचन के बाद होगी. पुरोधाओं आचार्य एवं तत्विकों के जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन होगा. संध्या में धर्मचक्र के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रिनानसा आर्टिस्ट एंड राइटर्स एसोसिएशन द्वारा होगा. सम्मेलन के दौरान अंतर्जातीय दहेज मुक्त विप्लव विवाह और अनुष्ठान होगा. इसके अतिरिक्त आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से चिकित्सकीय सेवाएं दी जाएंगी. मार्ग की पुस्तक, पत्र-पत्रिकाएं, प्रतीक, प्रतिकृति एवं योग चिकित्सा द्रव्य गुण की प्राकृतिक औषधियां विभिन्न स्टॉल पर उपलब्ध होंगे. जनरल सेक्रेटरी आचार्य प्रणवेशानंद अवधूत की अध्यक्षता में पंडाल में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भुक्ति प्रधान और सलाहकार समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होगी.मौके पर आचार्य मधुवृत्तानंद अवधूत, आचार्य अभीरामानंद अवधूत, आचार्य शुभनिर्यासानंद अवधूत, आचार्य कल्याणमित्रानंद अवधूत, आचार्य मेघ दीपानंद अवधूत, आचार्य पुष्पेंद्रआनंद अवधूत, आचार्य अबनिद्रानंद अवधूत, आचार्य रूद्र प्रकाशानंद अवधूत, रतन मुक्तानंद अवधूत, आचार्य सद्बीरानंद अवधूत आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel