[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पान की गुमटी से गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

पान की गुमटी से गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

0
पान की गुमटी से गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर. पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में सूखे नशे का धंधा बदस्तूर जारी है. ऐसे में तस्करी पर कार्रवाई के लिए खड़गपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने खड़गपुर के व्यस्ततम आंबेडकर चौक के समीप सरकारी बस स्टैंड परिसर में स्थित एक पान की गुमटी से 18 पुड़िया गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि नगर के आंबेडकर चौक के समीप सरकारी बस स्टैंड स्थित पान की गुमटी की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसी सूचना पर टीम गठित की गयी. इसमें मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल बीपीआरओ आशीष कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआइ शिवम स्वराज सहित कई पुलिसकर्मियों द्वारा बस स्टैंड के कॉर्नर पर लगे गुमटी पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दुकान में छुपाकर रखी गयी 18 पुड़िया यानी 39.9 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके साथ ही पान दुकानदार पश्चिम अजीमगंज भैया राम टोला गांव निवासी पवन यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस की पूछताछ में विशाल कुमार यादव ने तस्करी के कई राज खोले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel