कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी के मुंगेर कोर्ट की बढ़ायी गयी सुरक्षा

कोर्ट की सुरक्षा में अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है

By BIRENDRA KUMAR SING | January 28, 2026 6:33 PM

मुंगेर

राज्य के छह जिलों के कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंगेर पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है. एक ओर जहां कोर्ट की सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को संदिग्ध लोगों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

बताया जाता है कि बिहार की राजधानी पटना सहित छह जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सिविल कोर्ट यह धमकी भरे संदेश कोर्ट को मेल के जरिए भेजे गया है. जिन कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी है, उसमें मुंगेर जिला शामिल नहीं है. बावजूद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सर्तकता बरते हुए कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. कोर्ट की सुरक्षा में अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है. जबकि कोर्ट में लगे डोर मेटल डिटेक्टर की जांच करायी गयी. जबकि सुरक्षा में लगाये गये पुलिस पदधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले संदिग्धों पर विशेष ध्यान देने और जरूरत महसूस होने पर तालाशी का निर्देश दिया गया है.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर कोर्ट को उड़ाने की कोई धमकी भरा मैसेज नहीं आया है. लेकिन अन्य दूसरों जिलों के कोर्ट को उड़ाने की धमकी के मद्देनजर मुंगेर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होना चाहिए, इसलिए अलर्ट मोड में रहे.