शराब के नशे में धुत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. जबकि उसकी बाइक को भी जब्त की है
By ANAND KUMAR |
May 3, 2026 10:10 PM
तारापुर.
तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. जबकि उसकी बाइक को भी जब्त की है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशे में राहगीरों के साथ उत्पात मचा रहा है. इसी सूचना पर गश्ती कर रहे परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया. जहां हंगामा कर रहे शराबी युवक को हिरासत में लिया गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जिसके बाद उसका मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का रहने वाला है. उसकी बाइक को भी जब्त किया गया है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
