Munger. धरहरा रेलवे परिसर से 3 मई तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस

Munger. धरहरा रेलवे परिसर से 3 मई तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस

By MANISH KUMAR | April 25, 2026 11:58 AM

धरहरा (मुंगेर): पूर्व रेलवे, मालदा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग, जमालपुर ने धरहरा स्टेशन परिसर में रेलवे की जमीन पर अनधिकृत रूप से बने झोपड़ी, दुकान व मकान को हटाने का नोटिस जारी किया है। वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे, जमालपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि धरहरा स्टेशन परिसर अंतर्गत रेलवे की जमीन पर अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को 3 मई 2026 (रविवार) तक हर हाल में जगह खाली करनी होगी। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय तिथि तक खाली नहीं करने पर 4 मई 2026 (सोमवार) को रेलवे प्रशासन द्वारा बलपूर्वक जगह खाली करा दी जाएगी इस आदेश के बाद धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने इस आदेश के पालन हेतु सहायक मंडल अभियंता जमालपुर, आईपीएफ, आरपीएफ जमालपुर, जीआरपी जमालपुर और थाना अध्यक्ष धरहरा को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भेजा है।