बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है विद्यालय निर्माण में लापरवाही

आठ एमएम की घटिया छड़ और निम्न गुणवत्ता की ईंटें लगाई गई है.

By ANAND KUMAR | January 29, 2026 7:19 PM

विद्यालय निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सीढ़ी में आयी दरार, संवेदक हुए फरार फोटो संख्या : फोटो कैप्शन : 12. विद्यालय निर्माण में लापरवाही प्रतिनिधि, असरगंज ————————– प्रखंड के अमैया पंचायत स्थित जवाहरपुर प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. एक सप्ताह पहले विद्यालय का एक नया छज्जा टूटकर गिर गया. जबकि कुछ अन्य जगहों पर छज्जा केवल छड़ के सहारे झूल रहा है. जिससे भवन निर्माण की गुणवत्ता व बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता वाली सीमेंट और मानक से कम मात्रा में उपयोग किया गया. जबकि आठ एमएम की घटिया छड़ और निम्न गुणवत्ता की ईंटें लगाई गई है. ग्रामीण लालू कुमार, अमित कुमार और राजीव कुमार रंजन ने बताया कि नया बना सीढ़ी और छज्जा शुरुआत से ही कमजोर दिख रहा था. सीढ़ियों के बनते ही उसमें दरारें आ चुकी है. बावजूद काम जारी है. लगभग तीन महीने तक काम चलने के बाद संवेदक अधूरा कार्य छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि गांव के छोटे बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने आते हैं. यदि नया निर्माण अभी से टूटने लगा है तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. इससे आने वाले समय में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है. इस संबंध में कनीय अभियंता चंद्र प्रकाश ने बताया कि स्कूल भवन की प्राक्लित राशि 12 लाख 75 हजार रुपये है. उन्होंने कहा कि टूटे हुए छज्जे एवं लिनटर को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा. जब उनसे बिना सूचना बोर्ड के काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे ऐसे ही बिना बोर्ड के काम करते आ रहे हैं.