30 जून को मुंगेर के कॉलेजों में होगा दस्तावेज सत्यापन, इसी दिन लें स्नातक में नामांकन

Munger University Admission 2026: मुहर्रम अवकाश के कारण कॉलेज बंद हैं, ऐसे में स्नातक सेमेस्टर-1 के दूसरे मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए 30 जून बेहद महत्वपूर्ण दिन होगा. इसी दिन दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

By AMIT KR SINHA | June 26, 2026 11:53 AM

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Munger University Admission 2026: मुंगेर विश्वविद्यालय और उसके अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में शुक्रवार से मुहर्रम पर्व को लेकर अवकाश शुरू हो गया है. अवकाश के कारण अब विश्वविद्यालय और कॉलेज 30 जून को दोबारा खुलेंगे. ऐसे में स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए 30 जून का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Munger University Admission 2026: 30 जून को होगा दस्तावेज सत्यापन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन प्रक्रिया 24 जून से शुरू कर दी गई है. लेकिन लगातार अवकाश रहने के कारण कई विद्यार्थी अब तक अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन नहीं करा सके हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दूसरी मेरिट सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 30 जून को कॉलेज खुलने के बाद अपने-अपने संस्थानों में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

30 जून है नामांकन का अंतिम अवसर

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दूसरी मेरिट सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है. ऐसे में चयनित विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना जरूरी

दस्तावेज सत्यापन के दौरान विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, इंटरमीडिएट की अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र, जाति एवं आवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक कागजात साथ लेकर पहुंचना होगा, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय पर दस्तावेज सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू कर सकें.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.