अलग-अलग जगहों पर मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को अलग-अलग जगह मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

By AMIT JHA | March 18, 2025 7:24 PM

मुंगेर. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को अलग-अलग जगह मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जिसमें सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. जबकि एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया गया. बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से जूली खातुन, पुत्र मो.जाहिद, रूबी खातून व असगरी बेगम तथा दूसरे पक्ष से नासो खातून, चांदनी घायल हो गयी. जबकि वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो गोतिया आपस में भीड़ गये. जिसमें 48 वर्षीय सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं पूरबसराय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर बाड़ा में मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में उलझ गये. जिसमें हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से विकास साह और उसकी पत्नी पूजा कुमारी, सास सुलो देवी घायल हो गयी. जबकि दूसरे पक्ष से अनिल कुमार घायल हो गया. सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है