उप-मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

उप-मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

By VINOD RAO | February 10, 2026 10:34 PM

असरगंज . बिहार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने असरगंज थाना क्षेत्र जोरारी पंचायत के मदारपुर गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत अनुमंडल न्यायालय तारापुर भेज दिया गया. बताया गया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही मदारपुर गांव का एक युवक मो. सरवर व्हाट्सएप पर लगातार भद्दी-भद्दी गालियां व अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और युवक को गिरफ्तार करने के लिए पीटीसी सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मदारपुर गांव सरवर के घर पहुंची. जहां घर के महिला सदस्यों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और कार्रवाई में बाधा पहुंचाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने सरवर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान वर्तमान में दुबई में रहता है और उसके खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जिसके गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.