पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन की अंतिम तिथि आज
मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए 29 जनवरी से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है
By AMIT JHA |
February 1, 2026 6:40 PM
मुंगेर.
मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिए 29 जनवरी से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें नामांकन के लिए 2 फरवरी तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि नामांकन के बाद विद्यार्थी 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इधर उक्त सत्र में लिये जारी अबतक के छह मैरिट लिस्ट में कुल 3,960 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 3,009, विज्ञान संकाय में 820 तथा वाणिज्य संकाय में 131 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि इनमें से कुल 3,892 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,963, विज्ञान संकाय में 803 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन अबतक कराया है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
