भक्ति के रंग में रंगा प्रसन्नडो गांव, श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली दिव्य कलश यात्रा

Kalash Shobha Yatra : राम जानकी ठाकुरबाड़ी में 24 जून को होगी राधा-कृष्ण प्रतिमा की स्थापना, चौबीस घंटे का रामनाम संकीर्तन भी होगा शुरू.

By AMIT KR SINHA | June 20, 2026 2:05 PM

Kalash Shobha Yatra : हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्रसन्नडो गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई. श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर धार्मिक अलख जगाया.

भक्ति के रंग में रंगा प्रसन्नडो गांव, श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली दिव्य कलश यात्रा 2

24 जून को होगी राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा

भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. 24 जून को राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा तथा 24 घंटे के रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

काफी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कार्यक्रम में हीरा सिंह, पंचानंद सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, माधुरी देवी, राजकुमारी, रेखा देवी, पुतुल देवी, रजनी सिंह, संगीता सिंह, सतीश सोनी, रामप्रवेश सिंह और शंभू शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.