जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक मामले निष्पादित

जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक मामले निष्पादित

By ANAND KUMAR | June 13, 2026 8:55 PM

तारापुर/ हवेली खड़गपुर. जमीन विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को तारापुर व खड़गपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. जहां सीओ व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आधे दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की गयी, जबकि कई मामलों में नोटिस जारी कर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार, अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सीओ संतोष कुमार व अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी मौजूद रही. जनता दरबार में 18 भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की गयी, जिसमें 12 मामले पूर्व से लंबित थे. जबकि 6 नए आवेदन प्राप्त हुए. सभी मामलों की सुनवाई वादी व प्रतिवादी की उपस्थिति में की गई. सुनवाई के दौरान आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया. सीओ जयप्रकाश व एसआई सुनील कुमार की उपस्थिति में पूर्व के लंबित मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें पांच मामले का निष्पादन किया गया. जबकि शेष मामलों में नोटिस जारी कर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया. सुनवाई के दौरान भूमि विवाद से जुड़े चार नये आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव, कर्मचारी संतोष कुमार, राजीव रंजन आदि उपस्थित थे.