एक दशक से स्त्री रोग विशेषज्ञ के बगैर चल रहा पीएचसी जमालपुर
पीएचसी जमालपुर में एक दशक से स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला या पुरुष नहीं हैं इलाज को आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है.
By MANISH KUMAR |
June 14, 2026 2:00 PM
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में पिछले एक दशक से स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला या पुरुष चिकित्सक नहीं है जिसके कारण यहां इलाज को आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है. हाल यह है कि लगभग 8 वर्षों के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर को एक लेडी डॉक्टर उपलब्ध कराया गया है परंतु वह स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है बल्कि एक फिजिशियन है पिछले वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक मिली थी परंतु उसकी प्रतिनियुक्ति सदर प्रखंड में कर दी गई.
बड़ी संख्या में महिलाएं स्त्री रोग का इलाज करने पहुंचती है पीएचसी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में न केवल प्रखंड के 10 पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बल्कि नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्ड की महिलाएं भी प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचती है इनमें कई महिलाएं स्त्री रोग से ग्रसित रहती है परंतु यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में उन्हें मजबूरी में फिजिशियन चिकित्सकों से इलाज करना पड़ता है या फिर उन्हें प्राइवेट ट्रीटमेंट के लिए मोटी रकम खर्च करने के लिए बाध्य होना पड़ता है ऐसे में गर्भवती तथा महिलाओं को होने वाली बीमारियों को लेकर फिजिशियन चिकित्सक से इलाज कराने में महिलाएं हिचकिचा जाती है कई बार तो पुरुष चिकित्सक होने के कारण महिला बिना अपनी परेशानी बताएं ही वापस लौट जाती है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में प्रतिदिन ओपीडी में लगभग ढाई सौ मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं जिनमें आधे से अधिक संख्या महिला मरीजों की होती है व्यवस्था के अभाव में महिला मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है
पुरुष चिकित्सक ही करते हैं बंध्याकरण का ऑपरेशन
बताया जाता है कि परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी महिला बंध्याकरण का ऑपरेशन यहां के पुरुष चिकित्सक द्वारा ही किया जाता है जिसके कारण महिला मरीज परेशान रहती है इतना ही नहीं सरकार द्वारा सरकारी अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रसव के लिए पहुंचती है परंतु यहां भी उन्हें पुरुष चिकित्सक का ही सामना करना पड़ता है वर्तमान में डॉक्टर अशोक पासवान यहां ओपीडी सेवा के अतिरिक्त बंध्याकरण का ऑपरेशन भी करते हैं
चार महीना पहले महिला फिजिशियन डॉक्टर की हुई नियुक्ति
बताया गया कि लगभग एक दशक से यहां महिला चिकित्साक उपलब्ध नहीं थे 2023 में एक महिला चिकित्सक डॉ गुलनाज की प्रतिनियुक्ति की गई थी परंतु यहां योगदान करते ही वह मैटरनिटी लीव में चली गई और अवकाश के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति सदर प्रखंड में कर दिया गया इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर बिना महिला चिकित्सक का चला रहा था पिछले फरवरी महीने में यहां फिजिशियन डॉ सहला जफर की नियुक्ति की गई है परंतु स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं रहने के कारण महिलाओं की समस्या बनी हुई है
कहते हैं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक
प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल पटेल ने बताया कि लगातार मुख्यालय से महिला चिकित्सक की मांग किए जाने पर एक फिजिशियन महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति जमालपुर में की गई है परंतु यहां कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है.
...