Munger News : संग्रामपुर में जीविका दीदियों का अनशन सातवें दिन भी जारी, बिगड़ी हालत

संग्रामपुर में जीविका दीदियों का अनशन सातवें दिन भी जारी, बिगड़ी हालत

By RAVIKANT SINGH | May 4, 2026 12:38 PM

संग्रामपुर (मुंगेर) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट़, Munger News : संग्रामपुर प्रखंड स्थित जीविका कार्यालय के समीप चार जीविका दीदियों का आमरण अनशन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा. लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्लाइन चढ़ाई व आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी. इधर, अनशनकारियों की बिगड़ती हालत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व चिंता बढ़ती जा रही है. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या कार्रवाई नहीं की गई है, इससे स्थिति गंभीर होती जा रही है.