सदर अस्पताल ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Hospital Update: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल मुंगेर ने बुधवार का ओपीडी, इमरजेंसी, पीकू वार्ड, एसएनसीयू और प्रसव केंद्र का रोस्टर जारी किया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में रोस्टर जारी होने से लोगों को सुविधा होगी.

By Pintu Pranav | June 24, 2026 9:37 AM

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Hospital Update: सदर अस्पताल ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवासदर अस्पताल मुंगेर में इलाज कराने जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर. अस्पताल प्रशासन ने आज का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है, जिससे मरीज पहले से जान सकेंगे कि किस विभाग में कौन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.

फिजिशियन और विशेषज्ञ ओपीडी में मिलेंगी सेवाएं

फिजिशियन ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ बीएन सिंह मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम की ओपीडी में शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला कुमारी उपलब्ध रहेंगी. हड्डी रोग विभाग में डॉ निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे.नेत्र रोग विभाग में डॉ किष्टो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे. दंत विभाग में डॉ पुतुल कुमारी की ड्यूटी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित की गई है.

महिला रोगियों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला रोग विभाग में डॉ अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगी. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचने की अपील की है.

इमरजेंसी, पीकू और एसएनसीयू भी सक्रिय

अस्पताल की इमरजेंसी और आईसीयू सेवा में डॉ हर्षवर्धन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ मुकेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नवजात और गंभीर रूप से बीमार बच्चों की देखभाल करेंगे.

प्रसव केंद्र और वार्ड राउंड

प्रसव केंद्र में डॉ निधि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं देंगी. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी के लिए डॉ रूपेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड राउंड करेंगे.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं.

ALSO READ: मुंगेर के बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, हर मनोकामना होती है पूरी