जेईई एडवांस्ड में गर्व चौहान ने लहराया परचम, खड़गपुर का बढ़ाया मान
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी
By ANAND KUMAR |
June 2, 2026 9:08 PM
हवेली खड़गपुर
भारत में इंजीनियरिंग की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में खड़गपुर अनुमंडल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बीडी सिंह के पौत्र और नीरज सिंह और डॉली सिंह के पुत्र गर्व चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. गर्व ने कॉमन रैंक लिस्ट में 4814वीं रैंक प्राप्त कर खड़गपुर का नाम रौशन किया है. वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी में उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 571 है. गर्व को कुल 156 अंक प्राप्त हुआ है.
लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत व आत्मविश्वास सफलता की है कुंजी
गर्व चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा सहित शिक्षकों तथा परिवार के सदस्यों के साथ अपनी नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत को दिया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. गर्व की इस उपलब्धि पर सीतामढ़ी के सिविल सर्जन डा. अखिलेश कुमार, बिपिन खिरहरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा, अमित कुमार, डा. अशोक केशरी, दीपक गुप्ता गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है.
...