पीजी सेमेस्टर-1 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 22 अप्रैल तक विस्तारित

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल गुरुवार से आरंभ करते हुए इसे 22 अप्रैल तक के लिये विस्तारित कर दिया है.

By AMIT JHA | April 17, 2026 6:34 PM

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल गुरुवार से आरंभ करते हुए इसे 22 अप्रैल तक के लिये विस्तारित कर दिया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी की है. विश्वविद्यालय के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थी 16 से 20 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जबकि 21 और 22 अप्रैल को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. विश्वविद्यालय की सूचना में कहा गया है कि सभी छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा प्रपत्र शुल्क भुगतान करेंगे. जिन छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में परीक्षा प्रपत्र भरा जा चुका है. वे अपना फोटो व हस्ताक्षर पुनः अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे. इसके अतिरिक्त वर्तमान में जो छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र भरेंगे. वे भी फोटो व हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अपलोड करेगें. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के लिये सभी छात्र-छात्राओं को अपना एमयू आईडी नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर नया पासवर्ड जेनरेट करना होगा तथा विश्वविद्यालय पोर्टल पर लॉगिन कर अपना फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना होगा, अन्यथा परीक्षा प्रपत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे.