मुंगेर जिले के संग्रामपुर में मिला हीट वेब का पहला मरीज
संग्रामपुर में 20 वर्षीय युवक हीट वेब का पहला मरीज पाया गया. जिसका इलाज किया गया.
मुंगेर/संग्रामपुर
——————————-जिले में गर्मी के बीच हीट वेब का पहला मामला संग्रामपुर प्रखंड में सामने आया. जिसमें प्रखंड का 20 वर्षीय युवक अजीत कुमार हीट वेब से पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बने हीट वेब वार्ड में भर्ती किया गया.
सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि हीट वेब को लेकर विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारी की गयी है. संग्रामपुर में 20 वर्षीय युवक हीट वेब का पहला मरीज पाया गया. जिसका इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि संग्रामपुर में हीट वेब को लेकर चार बेड की व्यवस्था की गयी है. साथ ही वार्ड में हीट वेब के मरीजों के लिये दो एसी भी लगाया गया है, ताकि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो.